सिमडेगा, अप्रैल 21 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जोकबहार बाजारटांड़ में चलंत लोक अदालत का आयोजन किया गया। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों,मुफ्त विधिक सहायता तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में असिस्टेंट एलएडीसीएस सुकोमल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमेशा तत्पर है। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार के कानूनी विवाद,पारिवारिक मामले,भूमि विवाद,घरेलू हिंसा,मोटर दुर्घटना दावा सहित अन्य मामलों में निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही उन्होंने लोक अदालत के माध्यम से मामलों के त्वरित और सुलह-समाधान के फायदे भी विस्तार से बताए। इस मौके पर पीएलवी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.