आरा, अगस्त 31 -- -सीबीएसई पूर्वी क्षेत्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता 2026 में शानदार प्रदर्शन -रौशन कुमार ओझा और इशिका कुमारी ने स्वर्ण पदक जीत नाम किया रोशन आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के जॉ पॉल्स स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई पूर्वी क्षेत्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल व जिले का नाम रोशन किया है।

विद्यालय का प्रदर्शन स्कूल के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए कई महत्वपूर्ण पदक अपने नाम किए। विशेष रूप से अंडर-14 बालक वर्ग की आधिकारिक पदक तालिका में जॉ पॉल्स स्कूल ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बधाई देते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना शर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों की इस उल्लेखनीय सफलता मे...