जॉर्डन में ईरान के हमले में मारे गए दो अमेरिकी सैनिक, एक लापता; पहचान भी नहीं हुई
दुबई, जुलाई 18 -- जॉर्डन में अमेरिकी सेना पर बड़ा हमला हुआ है। इस हमले में दो अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं, जबकि एक लापता है। अमेरिका के मुताबिक यह हमला ईरान ने किया है। ईरान के खिलाफ युद्ध में पहली बार अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई है। एक बयान के मुताबिक सैनिकों की मौत उस वक्त हुई, जब अमेरिका और उसके सहयोगी सैन्य बलों ने ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना किया। आगे बताया गया है कि चार अन्य सैनिक भी घायल हुए थे। बाद में उन्हें जॉर्डन के अस्पतालों से इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। मारे गए अमेरिकी सैनिकों की पहचान नहीं हो सकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.