वाशिंगटन, जुलाई 29 -- अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी है। दोनों देश एक दूसरे को 'देख लेने' की धमकी लगातार दे रहे हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नई धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान अमेरिकी सेना पर हमले जारी रखता है तो वाशिंगटन तेहरान की 'बुरी तरह पिटाई' करेगा। फॉक्स न्यूज से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका रात के समय हुए इस हमले का कड़ा सैन्य जवाब देने के लिए तैयार है। फॉक्स न्यूज को दिए फोन इंटरव्यू में ट्रंप ने बताया कि अमेरिका अमेरिकी परिसंपत्तियों पर रात के समय हुए ईरानी हमले का कड़ा जवाब देगा।ट्रंप ने कहा कि हम उन पर कड़ी मार करेंगे। उन्हें बुरी तरह पीटा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वाशिंगटन ईरान को बुरी तरह पीटेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने जॉर्डन में अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाए गए मिसाइल हमले को 'सर...