नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- जॉर्डन में एक चर्च से दुखद घटना सामने आई है। यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचे लोगों के ऊपर तीन बंदूकधारियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस घटना में सात लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 34 अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने अभी तक हमलावरों की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। उनकी तरफ से कहा गया है कि यह हमला अज्ञात हमलावरों द्वारा किया गया था। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना जॉर्डन की राजधानी अम्मान से करीब 180 किलोमीटर दूर स्थित राज्य करक के एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च में हुई है। जॉर्डन के सरकारी टीवी पर दिखाए गए फुटेज में दो बंदूकधारी चर्च की ओर आते और गोलियां चलाते दिख रहे हैं, जिनके हाथों में पिस्तौलें नजर आ रही हैं। इसके बाद एक तीसरा व्यक्ति आता है, जिसके पास सेमी-ऑट...