नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- विदेश में डॉक्टर बनने का सपना हर साल हजारों छात्रों को आकर्षित करता है लेकिन इसी सपने का फायदा उठाकर ठगों का जाल भी तेजी से फैल रहा है। ताजा मामला वाराणसी से सामने आया है, जहां जॉर्जिया में MBBS में प्रवेश दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का आरोप लगा है। एक परिवार ने अपने बेटे के उज्ज्वल भविष्य के लिए भरोसा किया लेकिन बदले में उन्हें मिला फर्जीवाड़ा, धमकियां और आर्थिक नुकसान मिला।क्या है पूरा मामला वाराणसी के भेलूपुर थाने में पुलिस आयुक्त के निर्देश पर दुर्गाकुंड स्थित आरएम ग्रुप ऑफ एजुकेशन के संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। शिकायत पटना के आनंदपुरी बोरिंग कैनाल रोड निवासी प्रेमलता कुमारी ने दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके बेटे शिवम कुमार को जॉर्जिया में MBBS में दाखिला दिलाने का ...