नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) से एक भारतीय छात्र ने जॉर्जिया में मेडिकल की पढ़ाई को लेकर कुछ जरूरी सवालों के जवाब पूछे हैं। आयोग ने इसका जवाब देते हुए जॉर्जिया स्थित भारतीय दूतावास द्वारा साझा की गई जानकारी की विस्तृत जानकारी दी है। आयोग के अनुसार विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट लाइसेंसिएट (एफएमजीएल) विनियम 2021 के नियम 4(बी) के अनुसार, विदेश से एमबीबीएस पढ़ने वाले छात्र के पास उस देश में चिकित्सा का अभ्यास का लाइसेंस जरूरी है, जहां से उसने मेडिकल डिग्री हासिल की है। ये लाइसेंस उस देश के नागरिकों को दिए जाने वाले लाइसेंस के बराबर होना चाहिए। आयोग ने बताया है कि यदि जॉर्जिया में स्वतंत्र रूप से प्रैक्टिस की अनुमति केवल पोस्टग्रेजुएट प्रमाणन के बाद मिलती है तो जूनियर डॉक्टर का दर्जा एफएमजीएल विनियम, 2021 के नियम 4(बी)...