अलीगढ़, मार्च 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों ने बुधवार को तालानगरी में एडिशनल कमिश्नर ग्रेड एक रविराज प्रताप मल व एडिशनल कमिश्नर ग्रेड दो अनिल कुमार राम त्रिपाठी से मुलाकात की। उद्यमियों ने कहा कि तालानगरी से शहर व शहर से तालानगरी आने वाले जॉब वर्क वाले वाहनों को चेकिंग से मुक्त रखा जाए। जॉब वर्क वाले वाहन रोके जाएंगे तो काम में परेशानी आएगी। प्रदेश के संयुक्त महामंत्री डा. गौरव मित्तल ने कहा कि इस तरह की अव्यवहारिक  जांच  में सचल दल द्वारा तालानगरी औधोगिक क्षेत्र में ऐसे वाहनों  को रोका जा रहा  है जो जॉब वर्क के लिए जाते हैं। ऐसे वाहन रोकने से समय की बर्बादी होती है और आर्थिक हानि भी होती है। जिसके चलते भाड़े पर मिलने वाले वाहन पुनः तालानगरी नहीं आते है। मांग उठाई गई कि जॉब वर्क के लिए जा रहे वाहनो को न र...