प्रयागराज, फरवरी 4 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए साइबर अपराधियों ने एक नया जाल बिछा दिया है। नकली स्टॉक मार्केट स्कीम और डिजिटल अरेस्ट जैसे तरीकों से आगे बढ़ते हुए वर्क फ्रॉम होम की आकर्षक नौकरियों का लालच देकर युवाओं को ठगा जा रहा है। ठगी की शुरुआत अक्सर जॉब रजिस्ट्रेशन वेबसाइट्स पर अपलोड की गई व्यक्तिगत जानकारी के लीक होने से होती है, जो आगे चलकर डार्क वेब पर बेची जा रही है। बीते कुछ महीनों में ऐसे दो दर्जन से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए कम समय में ज्यादा कमाई, घर बैठे नौकरी और बिना अनुभव मोटी सैलरी का झांसा देकर युवाओं से लाखों रुपये ठग लिए गए। पिछले सप्ताह राजापुर निवासी सत्येंद्र कुमार को टेलीग्राम पर मिले एक मैसेज में वर्क फ्रॉम होम जॉब का ऑफर दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.