गंगापार, अप्रैल 17 -- क्षेत्र के अब्दालपुर स्थित एलडीसी इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित जॉब फेयर में करीब 150 छात्र-छात्राओं को विभिन्न कंपनियों में नौकरी के प्रस्ताव प्राप्त हुए। कॉलेज के मीडिया प्रभारी सत्येंद्र मिश्र ने बताया कि लखनऊ एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों से लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने जॉब फेयर में प्रतिभाग किया। विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर छात्रों को नौकरी का प्रस्ताव दिया। कॉलेज के चेयरमैन संजय गुप्ता ने कंपनी प्रतिनिधियों के बहुमूल्य योगदान के लिए आभार प्रकट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.