गुरुग्राम, जुलाई 19 -- अपनी तमाम कमियों के बावजूद दुनिया और खासकर भारत में गिग इकॉनमी की शुरुआत एक वरदान साबित हुई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक यात्री ऑटोवाले से बात करता है और वीडियो रिकॉर्ड कर लेता है। इस वीडियो में ऑटो चालक ने बड़ा दावा किया है। ऑटोवाले ने बताया कि वो पहले गुरुग्राम में जॉब करता था और 25 हजार कमाता था, लेकिन अब ऑटो चलाकर दोगुने से भी ज्यादा कमाई कर रहा है। View this post on Instagram A post shared by Akash Gupta | KaashSeAkash (@kaashseakash)

25 हजार से 60 हजार तक पहुंच गई कमाई जॉब छोड़कर अपना काम शुरू करना एक चुनौतीपूर्ण काम है। देश और दुनिया में ज्यादातर लोग अपनी जॉब छोड़कर खुद का काम शुरू करना चाहते हैं, लेकिन इसमें गिने-चुने लोग ही ऐसा कर पाते हैं। जो लोग करते भी हैं उनमें से ज्यादा...