जॉब कैंप में पहुंचे 231 अभ्यर्थी, पहले चरण में 71 का हुआ चयन
मुंगेर, जुलाई 1 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार के अंतर्गत जिला नियोजनालय मुंगेर और समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत मंगलवार को जिला नियोजन कार्यालय में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में एयरटेल पेमेंट बैंक के प्रतिनिधि जेडटीएम मनीष रंजन, जेडएम रजनीकांत कुमार और टीएम विनायक शर्मा ने उपस्थित अभ्यर्थियों को कंपनी में कार्य की प्रकृति, वेतन-भत्ते, कार्यस्थल व अन्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। कंपनी की ओर से दी गई 124 रिक्तियों के विरुद्ध कुल 71 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के बाद प्रथम चरण के लिए चयन किया गया। जॉब कैंप में कुल 231 अभ्यर्थी शामिल हुए। इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी कुमारी रानी, कनीय सांख्यिकी सहायक अजय कुमार वर्मा, अनुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.