सासाराम, फरवरी 11 -- डेहरी, एक संवाददाता। अवर प्रादेशिक नियोजनालय डालमियानगर में बुधवार को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें निजी क्षेत्र की कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज के द्वारा मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में टेक्निकल हेल्पर के पद हेतु 10 रिक्तियां दी गई। जॉब कैंप में 25 आवेदकों की उपस्थित रही। इनमें से 20 आवेदकों ने अपना बायोडाटा जमा किया। ग्रासिम इंडस्ट्रीज के द्वारा साक्षात्कार के पश्चात नौ आवेदकों को शॉर्टलिस्ट किया गया। चयनित युवाओं को 10 कार्य दिवस के अंदर कंपनी के द्वारा कार्य स्थल पर योगदान देने को बुलाया जाएगा। इस जॉब कैंप के सफल संचालन हेतु नियोजक आशीष कुमार, विकास कुमार वर्मा, प्रभात रंजन, बिपिन कुमार एवं अन्य कर्मियों का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.