दरभंगा, मई 30 -- दरभंगा। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय के माध्यम से चार जून को एसडीसी (केवाईपी सेंटर) जाले, पांच जून को बीएसडीसी (केवाईपी सेंटर), हनुमानगर तथा छह जून को एसडीसी (केवाईपी सेंटर) केवटी में इलायट फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। ट्रेनी प्रोडक्शन, मैन्यूफैक्चरिंग प्रोसेस, ट्रेनी पैकिंग के लिए 100 पदों पर नियुक्ति के लिए 18 से 42 वर्ष के 10वीं, 12वीं, आईटीआई उत्तीर्ण महिला व पुरुष अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। जॉब कैंप में भाग लेने के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- सिसवन में जॉब कैंप आयोजित, आठ अभ्यर्थियों का हुआ चयन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...