जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा 24 को
दरभंगा, जून 20 -- दरभंगा। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय के माध्यम से रामनगर आईटीआई के पास स्थित संयुक्त श्रम भवन कार्यालय परिसर में 24 जून को जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। असेंबली एवं प्रोडक्शन के लिए 50 पदों पर 10वीं, 12वीं, आईटीआई एवं स्नातक उत्तीर्ण 18 से 30 वर्ष के अभ्यर्थियों की नियुक्ति साक्षात्कार के आधार पर की जाएगी। चयनित अभ्यर्थी को 19 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। जॉब कैंप में भाग लेना पूर्णत: निशुल्क है। यह भी पढ़ें- जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा 24 को
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.