चंदौली, अप्रैल 9 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड सभागार में बीडीओ विजय कुमार सिंह और एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने गुरुवार को सभी सचिवों के साथ संयुक्त रूप से बैठक की। इस दौरान मनरेगा कार्य में लगे जॉब कार्ड धारकों का ई केवाईसी कराने का निर्देश दिया। कहा कि बगैर ई-केवाईसी भुगतान नहीं किया जाएगा। साथ ही एक सप्ताह के अंदर मुख्यमंत्री आवास के सभी लाभार्थियों का आवास कार्य को पूरा कराने का निर्देश दिया।मनरेगा कार्य की फीडिंग और भुगतान से पूर्व विकास खंड के कुल 104 गांवों में जॉब कार्ड धारकों का ई केवाईसी कराना जरूरी होगा। बगैर ई केवाईसी के मनरेगा मजदूरों का भुगतान नही होगा। इसके लिये बीडीओ ने सभी सचिवों को जल्द से जल्द गांवों के पंचायत भवन पर मनरेगा मजदूरों का भुगतान और डिजिटल लाईब्रेरी शुरू कराये जाने का निर्देश दिया। इसके अलावा गेहू...