मधुबनी, दिसम्बर 4 -- अंधराठाढ़ी,निज संवाददाता। प्रखंड की सभी 18 पंचायतों मे मनरेगा जॉब कार्ड का ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड प्रशासन द्वारा ई-केवाईसी प्रक्रिया को तेज करते हुए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि ई-केवाईसी नहीं होने पर जॉब कार्ड निष्क्रिय हो सकता है। इसलिए सभी जॉब कार्ड धारियों को ससमय अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राकेश रौशन ने बताया कि रोजगार सेवक गांव-गांव जाकर जॉब कार्डधारियों का ई-केवाईसी कर रहे हैं। इस क्रम में गुरुवार को जलसैन पंचायत के जमैंला गांव में रोजगार सेवक रविशंकर प्रसाद ठाकुर ने घर-घर जाकर ई-केवाईसी अभियान को गति दी थी। उनके अनुसार जलसैन पंचायत में कुल 3300 जॉब कार्डधारी पंजीकृत हैं। इनमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.