प्रयागराज, मार्च 14 -- नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय में 'जॉब उत्सव-2026' का आयोजन शनिवार को हुआ। जिसका उद्देश्य महिला छात्राओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम को नांदी फाउंडेशन की ओर से प्रायोजित किया गया। जॉब ड्राइव में विश्वविद्यालय समेत अन्य संस्थानों की लगभग 400 छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें से करीब 200 का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ। भर्ती प्रक्रिया में एक्सिस बैंक, पेटीएम, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, एयरटेल, एसबीआई कार्ड सहित कई कंपनियों ने भाग लिया। संस्थापक कुलाधिपति जेएन मिश्र ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.