आगरा, मई 3 -- जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल गोपाल दास स्मृति बास्केटबॉल टूर्नामेंट का विजेता बन गया है। रविवार को खेले गए फाइनल में जॉन मिल्टन ने गायत्री पब्लिक स्कूल को एकतरफा मुकाबले में हराया। शिवालिक पब्लिक स्कूल प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहा। विजेता व उपविजेता टीमों को भव्य समारोह में चमचमाती ट्राफी प्रदान की गईं। आयोजन सचिव राजेश शर्मा ने बताया कि जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल के इंडोर बास्केटबॉल कोर्ट पर रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जॉन मिल्टन और गायत्री स्कूल की टीम फाइनल में पहुंची थीं। फाइनल में दोनों टीमों ने शुरू से ही आक्रमक खेल दिखाते हुए बढ़त लेने की कोशिश की। पहले क्वार्टर में जॉन मिल्टन ने बढ़त ली तो फिर पूरे मैच में पीछे मुड़कर नहीं देखा। दूसरे, तीसरे और चौथे क्वार्टर में भी जॉ...