नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- जॉन डियर इंडिया ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए डियर (Deere) के एक फाइनेंशियल ईयर में भारत में 1 लाख से अधिक ट्रैक्टर बेचने का आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि किसानों, कृषि उद्यमियों और डीलर नेटवर्क के कंपनी के प्रोडक्ट, टेक्नोलॉजी और कंज्यूमर सर्विस पर भरोसे को दर्शाती है। यह उपलब्धि भारत में जॉन डियर के सफर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। कृषि उत्पादकता और कार्यक्षमता बढ़ाने में कृषि मशीनीकरण की बढ़ती भूमिका को भी दर्शाती है। स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए समाधानों के जरिए कंपनी अलग-अलग फसलों, खेती के तरीकों और कृषि-जलवायु परिस्थितियों में भारतीय कृषि की बदलती जरूरतों को पूरा करने में लगातार सहयोग कर रही है। पिछले कई सालों में जॉन डियर ने भारतीय बाजार की जरूरतों के अनुसार तैयार की गई तकनीकों और समाध...