लखनऊ, जून 9 -- दुबग्गा के जॉगर्स पार्क चौराहे पर मंगलवार सुबह मौरंग लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में सड़क पार कर रही नर्स की मौरंग में दबकर मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से भाग गया। उन्नाव के पनापुर कला लगलेसरा गांव निवासी साधना (26) दुबग्गा में किराये पर रहकर निजी अस्पताल में नर्स थीं। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे वह पैदल सड़क पार कर रही थीं। इस दौरान तेज रफ्तार मौरंग से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। वह उसकी चपेट में आ गईं। पुलिस ने लोगों की मदद से मौरंग में दबी नर्स को निकाला और निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस को तलाशी के दौरान नर्स के पास से मिले मोबाइल फोन से परिजनों को घटना की जानकारी दी। साधना की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ...