जैस कौर ने जीता स्वर्ण पदक
गाज़ियाबाद, सितम्बर 27 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। सेंट टेरेसा विद्यालय, इंदिरापुरम की कक्षा चार की छात्रा जैस कौर ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 स्केटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। नौ वर्ष आयु वर्ग में जैस कौर ने वन लेप रोड इनलाइन इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 27 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पारस पब्लिक स्कूल में किया गया। स्वर्ण पदक जीतने के साथ जैस कौर ने आगामी सीबीएसई राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए भी अपना स्थान पक्का कर लिया है। विद्यालय प्रबंधक राजा रमन खन्ना और विजय कुमार गुलाटी ने जैस कौर को बधाई दी। प्रधानाचार्य रेनू श्रीवास्तव ने भी छात्रा और उसके माता-पिता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.