जौनपुर, मार्च 22 -- चंदवक। डोभी क्षेत्र के लेबरुआ गांव की छात्रा जैस्मीन वर्मा ने गेट 2026 की परीक्षा में 673वीं रैंक हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। वह डीडी मॉडल स्कूल से इंटर करने के बाद श्रीगणेशराय कॉलेज से विज्ञान वर्ग से स्नातक किया। उन्होंने इस सफलता के पीछे माता-पिता का सबसे बड़ा योगदान बताया है। उनके पिता जगदीश वर्मा गांव में छोटी सी किराने की दुकान चलाते हैं, जबकि माता सरिता वर्मा गृहणी हैं। जैस्मीन ने अपने माता-पिता को ही अपना आदर्श और डीडी मॉडल के प्रबंधक मनोज सिंह को प्रेरणास्रोत बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...