नई दिल्ली, मई 9 -- पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर हुई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी से आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भड़क उठे। दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा कि बंगाल में चुनाव खत्म होते ही पंजाब में हर दिन ईडी की छापेमारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने पिछले दिनों ईडी की छापेमारी के बाद सांसद अशोक मित्तल के भाजपा में चले जाने का भी जिक्र किया। साथ ही पीएम मोदी की तुलना मुगल शासक औरंगजेब से कर डाली। शनिवार सुबह संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ से दिल्ली तक के ठिकानों पर एक साथ ई़डी की टीमें पहुंचीं। आम आदमी पार्टी ने इसे पंजाब चुनावों से जोड़ते हुए केंद्र सरकार पर जोरदार हमला किया। खुद केजरीवाल ने कहा, 'जैसे ही बंगाल चुनाव खत्म हुए, मोदी जी ने पंजाब में रोज ED की रेड करना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ सालों ...