नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- सुप्रीम कोर्ट में रोजाना विभिन्न मामलों की सुनवाई होती है। कई बार जज की टिप्पणियों या फिर मामले की गंभीरता के चलते इन पर चर्चा होती है। ऐसे ही एक तलाक से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को आया, जिसमें जज ने अहम टिप्पणी की। इस मामले में पत्नी ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी। हालांकि, सुनवाई के दौरान पति ने कहा कि उसे तलाक नहीं चाहिए। बाद में कोर्ट ने पति को 50 लाख रुपये की एलिमनी देने का आदेश दिया। हालांकि, पति का कहना था कि उसकी पत्नी ने इतना एलिमनी तो मांगा भी नहीं है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पति पर बड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि जैसे ही तलाक की कार्यवाही शुरू होती है, हर कोई बेरोजगार बन जाता है। बार एंड बेंच के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में तलाक से जुड़े मामले की सुनवाई चल रही थी। इस पर पति ने कहा कि म...