तेहरान, मार्च 8 -- अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के तेल रिफाइनरियों और डिपो पर किए गए भीषण हवाई हमलों के कारण राजधानी तेहरान का आकाश रविवार सुबह काले धुएं की मोटी चादर से ढक गया। वहीं, ईरान ने इजरायल के अलावा कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात पर भी मिसाइलें दागीं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दोहराया कि ईरान को आत्मसमर्पण कर देना चाहिए जिसका करारा जबाव देते हुए ईरान ने कहा कि वह अपनी एक इंच जमीन भी नहीं देगा। तेल डिपो जलने से उठा धुआंतेहरान के स्थानीय निवासियों के अनुसार तेल डिपो के जलने से उठा धुआं इतना घना था कि ऐसा लग रहा है मानो 'सूरज पूरी तरह गायब हो गया हो'। तेल डिपो के पास की सड़कों, दुकानों और घरों में बेहद भयावह और डरावनी आग पर काबू पाने के लिए कर्मचारियों को एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा। ईरान ने इन हम...