जैसे लादेन था, वैसे ही दाऊद भी पाकिस्तान में है; D-कंपनी पर UN के स्टैंड से भड़का भारत
नई दिल्ली।, अक्टूबर 22 -- भारत ने संयुक्त राष्ट्र (UN) के उस अधिकारी की कड़ी आलोचना की है, जिसने दाऊद इब्राहिम के नेतृत्व वाले डी-कंपनी समूह को भारत का आपराधिक गिरोह बताया। भारत ने चेतावनी दी कि इस तरह के बयान से संयुक्त राष्ट्र जैसी वैश्विक संस्था को भारी नुकसान पहुंचता है। भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव रघु पुरी ने यह जवाब बेन सॉल की एक रिपोर्ट पर दिया जो आतंकवाद का मुकाबला करते हुए मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने के लिए विशेष प्रतिवेदक नियुक्त हैं। पुरी ने कहा, "मेरा प्रतिनिधिमंडल अन्य मंचों पर भी इस बात पर अपनी गंभीर चिंता जताता रहा है कि विशेष प्रतिवेदक तथ्यात्मक रूप से गलत रिपोर्ट जारी करते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें कभी जवाबदेह नहीं ठहराया जाता।" उन्होंने इसे एक ऐसी संस्था के लिए दुर्भाग्यपूर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.