जैसे बरसात में मेंढक, वैसे छठ में राज ठाकरे निकलते हैं; MNS चीफ पर भड़कीं रोहिणी आचार्य
पटना, नवम्बर 15 -- महाराष्ट्र में छठ पूजा को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे के बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने राज ठाकरे पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जैसे बरसात में मेंढक निकलते हैं, वैसे ही छठ के समय राज ठाकरे सामने आ जाते हैं। वह सिर्फ मीडिया में बने रहने और लाइमलाइट पाने के लिए इस तरह के बयान देते हैं। रोहिणी ने आरोप लगाया कि छठ पूजा पर टिप्पणी करके वह बिहार के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। रोहिणी आचार्य ने कहा कि महाराष्ट्र भी भारत का हिस्सा है। देश में रहने वाला हर व्यक्ति कहीं भी जाकर रह सकता है, अपना त्योहार मना सकता है और चुनाव भी लड़ सकता है। उन्होंने राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए उन्हें दंगाई बताया और क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.