जैसे-जैसे चुनाव आ रहे, हताशा बढ़ रही; अखिलेश ने दीपक हत्याकांड पर भाजपा को घेरा
नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- हापुड़ के बदनौली में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट और फायरिंग में दीपक की मौत होने के मामले में सियासत तेज हो गई है। मृतक के परिजनों से मिलने जा रहे सपा सांसद रामजी लाल सुमन को पुलिस द्वारा गांव के बाहर रोके जाने को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जैसे-जैसे चुनाव पास आ रहे हैं भाजपा की हताशा बढ़ती जा रही है, इसीलिए पीडीए समाज के लोगों का उत्पीड़न बढ़ रहा है। जिला हापुड़ के गांव बदनौली में दलित युवक दीपक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक दीपक के परिवार से मिलने और उन्हें सांत्वना देने जा रहे सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री रामजीलाल सुमन जी को भारी पुलिस बल द्वारा रास्ते में रोके जाने पर विरोध प्रदर्शन किया।रंजिश में दीपक की हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.