नई दिल्ली, जनवरी 24 -- यूपी के योगी सरकार के दो कैबिनेट मंत्रियों अनिल राजभर और ओपी राजभर के बीच चली आ रही तनातनी एक बार फिर सार्वजनिक हो गई है। वाराणसी में महाराजा सुहेलदेव की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मंच से ही कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सुभासपा प्रमुख और योगी सरकार में ही मंत्री ओपी राजभर को चोर कह दिया। इसके बाद सुभासपा के एक नेता और समर्थकों ने माफी या एफआईआर की मांग करते हुए धरना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि ओपी राजभर की तरफ से भी इसे लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से आपत्ति दर्ज कराई गई है। यह पहला मौका नहीं है जब अनिल राजभर और ओपी राजभर के बीच इस तरह की तनातनी सामने आई है। दरअसल वाराणसी के सुहेलदेव पार्क में महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती के मौके पर आयोजित समारोह को अनिल राजभर संबोधित कर रहे थे। इसी बीच पीला गमछ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.