लखनऊ, अप्रैल 19 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में आयोजित 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के तहत सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा उत्तर प्रदेश का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी गौरवशाली सनातन विरासत और आधुनिक विकास के नए युग में एक साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने "यतो धर्मस्ततो जयः" का उल्लेख करते हुए कहा कि सदियों के आक्रमणों के बावजूद भारत की आस्था अडिग रही है और आज पुनः अपने स्वाभिमान के शिखर पर स्थापित हो रही है।सीएम योगी ने सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा को रवाना किया कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा को रवाना किया और इसे भारत की आस्था, एकता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बताया। इस यात्रा के तहत उत्तर प्रदेश से 1000 से अधिक श्रद्धालु गुजरात स्थित सोमनाथ धाम के दर्शन के लिए ...