भागलपुर, मार्च 23 -- बाजार के घाट ठाकुरबाड़ी मे चल रहे 51वें श्री रामचरितमानस नवाह पारायण एवं श्रीराम कथा की अमृत वर्षा के चौथे दिन प्रयागराज से आए स्वामी विनोदानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि हम जैसा भोजन करेंगे, वैसा ही हमारे ऊपर प्रभाव पड़ेगा। जितना अधिक सत्संग हम कानों से सुनेंगे उतना ही अधिक प्रभाव हमारी वाणी पर पड़ेगा। सत्संग और संत सेवा में हमने जितना समय लगाया, हमारा उतना ही समय है जो समय भगवान से जुड़ा। ना जी भर के देखा, ना कुछ बात की बड़ी...आरजू थी मुलाकात की... आदि भजनों से स्वामी विनोदानंद ने भक्तों को खूब झूमाया। इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के शिव जयसवाल, बनवारी पंसारी, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, अरुण यादुका आदि लगे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...