प्रयागराज, फरवरी 20 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मनमोहन वैद्य ने शुक्रवार को कुटुंब शाखा पर प्रवास किया। प्रयाग उत्तर भाग के विवेकानंद नगर स्थित बैरागी शाखा में लगी कुटुम्ब शाखा में डॉ. मनमोहन वैद्य ने शाखा के जरिए समाज के कार्यों का वर्णन, संघ और समाज के मध्य उचित तालमेल कैसे हो, इस पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और संस्कार युक्त सामाजिक संरचना के लिए कुटुम्ब व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण जरूरी है। जैसा कुटुंब होगा वैसा ही समाज और देश होगा। कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक रमेश, सह प्रांत प्रचारक सुनील, सह प्रांत कार्यवाह डॉ. राज बिहारी, विभाग प्रचारक सुबंधू, विभाग कार्यवाह डॉ. संजय, भाग संघचालक डॉ. राम सिंगार, भाग कार्यवाह ब्रह्म शंकर, सहभाग कार्यवाह राकेश, मुख्य शिक्षक अनिल, भाग प्रचारक शिव प्रताप, नगर संघच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.