नई दिल्ली, जनवरी 10 -- जैसलमेर जिले के पोकरण क्षेत्र के केलावा गांव के पास पुलिस ने गुरुवार रात एक अवैध बूचड़खाने पर छापेमारी की थी। इस दौरान बूचड़खाने से कथित तौर पर गाय और बैल के अवशेष और तेज धारधार हथियार भी मिले। घटना के बाद हिंदू संगठनों में रोष है। विरोध दर्ज करने के लिए विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने शनिवार को पोकरण बंद का एलान किया जिसके चलते आज बाजार बंद है। पुलिस प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।आंदोलन की चेतावनी गोवंश हत्या की खबर मिलते ही स्थानीय लोग और हिंदू संगठन मौके पर जमा हो गए थे आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे थे। कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी महाराज, वीएचपी और अन्य हिंदू संगठनों के नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.