जैश कमांडर के प्यार में डूबी हुई थी जयपुर की खदीजा, शादी करने के लिए जाना चाहती थी पाकिस्तान
जयपुर, जून 25 -- पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का स्लीपर सेल होने के आरोप में राजस्थान एटीएस ने बीते सप्ताह जयपुर से जिस महिला को गिरफ्तार किया था, उसे लेकर गुरुवार को पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि बबीता धाकड़ उर्फ खदीजा नाम की यह महिला JeM के कमांडर अबू उबैदा से शादी करना चाहती थी और इसके लिए उसने नेपाल के रास्ते पाकिस्तान भागने की योजना भी बनाई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पाकिस्तान में रहने वाले अबू उबैदा ने बबीता से संपर्क किया था और इसके बाद दोनों के बीच गहरे संबंध विकसित हो गए थे। पुलिस के अनुसार जैश का यह संदिग्ध कमांडर इस प्रतिबंधित आतंकी संगठन के प्रमुख मसूद अजहर का करीबी सहयोगी माना जाता है। इस मामले में दर्ज FIR के अनुसार पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि अबू उबैदा उससे शादी करना चाहता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.