जैश ए मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान भेजता था चंदा
मेरठ, अगस्त 17 -- यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी मोहम्मद जफर को गिरफ्तार किया है। मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले का रहने वाला संदिग्ध आतंकी जफर मेरठ के मदरसे में पढ़ाई कर चुका है। एटीएस के मुताबिक, वह मदरसे के नाम पर लोगों से चंदा लेकर पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन तक भेजता था।खुद भी जेहाद-खिलाफत की वीडियो अपलोड करता था आरोपी जफर के मोबाइल फोन पर पाकिस्तान के नंबरों से जुड़ा एक व्हाट्सएप ग्रुप मिला है। साथ ही आरोपी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जैश ए मोहम्मद के संस्थापक मौलाना मसूद अजहर की वीडियो साझा करता था। आरोपी खुद भी जेहाद-खिलाफत की वीडियो अपलोड करता था। फिलहाल लखनऊ एटीएस थाने में आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया है।जफर ने मेरठ में मौलावी की डिग्री ली थी बिहार के पूर्णिया जिले के गांव मीरगंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.