लखनऊ, सितम्बर 7 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) को पाकिस्तान के लिए फंडिंग करने के आरोप में पकड़े गए जैश-ए-मुहम्मद के आतंकी मु. जफर के मोबाइल फोन की जांच में कई अहम सुराग मिले हैं। सूत्रों का कहना है कि जफर को प्रशिक्षण के लिए पाकिस्तान जाना था। इसके लिए पूरी योजना बन चुकी थी। साथ ही जफर के जिहाद के नाम पर चंदा जुटाकर वह रकम कई किस्तों में पाकिस्तानी नंबरों पर ट्रांसफर किए जाने के भी साक्ष्य मिले हैं।

गिरफ्तारी की जानकारी एटीएस ने आरोपी जफर को 16 अगस्त को मेरठ से गिरफ्तार किया था। मूलरूप से बिहार के निवासी जफर को जल्द पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर नए सिरे से पूछताछ किए जाने की तैयारी है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी जफर का पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई मदरसों में उसका नेटवर्क सामने आया था। वह हापुड़ के एक मदरसे में मौलवी भी ...