मोतिहारी, मई 24 -- मोतिहारी,निप्र। शहर के एलएनडी कॉलेज के जन्तु विज्ञान विभाग की ओर से रविवार को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर शहर के गांधी मैदान में प्रातः 6 बजे से 9.30 बजे तक शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। जागरूकता कार्यक्रम का शीर्षक 'नेचर एंड बर्ड वॉक' था। छात्र छात्राओं की दल को रवाना करते हुए कॉलेज के प्राचार्य प्रो (डॉ) मृगेंद्र कुमार ने कहा कि जैविक संसाधन समस्त मानव के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए बहुत आवश्यक हैं। जैव संसाधन व विविधता के बिना इस संसार की कल्पना बेमानी है। इस जागरूकता कार्यक्रम में एलएनडी कॉलेज के जंतुविज्ञान स्नातक छठे सेमेस्टर की छात्र-छात्राएं व एम.एस.एस.जी. कॉलेज अरेराज की दो छात्राओं ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। उक्त जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को डिजिटल कैमरा, बाइनोकुलर, जीपीएस मशीन...