दुमका, मई 8 -- दुमका। एएन कॉलेज, दुमका में वनस्पति विज्ञान विभाग, इको क्लब एवं झारखण्ड बायोडाइवर्सिटी बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में जैव विविधता संरक्षण विषय पर कार्यशाला सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यशाला के आयोजन सचिव वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष, इको क्लब कोऑर्डिनेटर एवं झारखण्ड बायोडाइवर्सिटी बोर्ड के सदस्य डॉ. अमर नाथ सिंह ने इस कार्यशाला की मुख्य विषय वस्तु और इसके आयोजन के उद्देश्यों पर सरल शब्दों में प्रकाश डालते हुए कहा की जैव विविधता संरक्षण के माध्यम से हम अपने वातावरण को भी स्वच्छ एवं संतुलित रख सकते हैं l उन्होंने इस कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों का आह्वान करते हुए कहा की हम सभी का दायित्व है की एक स्वच्छ, प्रदुषण मुक्त एवं संतुलित वातावरण अपने भविष्य के नौनिहालो को सुपुर्द करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.