जैव विविधता संरक्षण मानव व प्रकृति के सह-अस्तित्व का संदेश: प्रो. राजीव
रांची, मई 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के पर्यावरण विज्ञान विभाग की ओर से शनिवार को को विश्व जैव विविधता दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो राजीव मनोहर ने कहा कि जैव विविधता का संरक्षण और संवर्धन आज की सबसे महत्वपूर्ण सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जैव विविधता पृथ्वी पर जीवन के संतुलन को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है और यह सिर्फ पर्यावरण संतुलन तक सीमित नहीं है, बल्कि मानव जीवन, संस्कृति और भविष्य की सुरक्षा से भी जुड़ी हुई है। कुलपति ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने और विश्वविद्यालय परिसर में लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विश्व जैव विविधता दिवस प्रकृति और मानव के सह-अस्तित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.