गुमला, जून 5 -- गुमला, संवाददाता। गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. शिबा नारायण साहू और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अजीत कुमार शुक्ल ने दीप प्रज्ज्वलित कर की।बीएसएच विभागाध्यक्ष शुभम झा ने पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व, जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, जैव विविधता के नुकसान तथा सतत जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. साहू ने छात्रों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। संस्थान के निदेशक अभिजीत कुमार ने ऑनलाइन संबोधन में पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने वाले प्रयासों की सराहना की। यह भी पढ़ें- डीए...