अररिया, अप्रैल 24 -- अररिया, निज संवाददाता कुसियारगांव में जैव विविधता प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया माणिक चंद सिंह ने की। बैठक में बिहार राज्य जैव विविधता परिषद के विशेषज्ञ डॉ जय कुमार व डॉ पवन इक्का ने पारिस्थितिक संतुलन, संरक्षण एवं उन्नयन के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ-साथ आने वाले दिनों को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों को जैव विविधता के बारे में व जैव विविधता विरासत स्थल के रूप में यहां के वृक्षों को संरक्षित करने के लिए जागरूक किया। प्रबंधन समिति की मीटिंग में जैव विविधता परिषद के प्रतिनिधि, क्षेत्रीय स्टेशन के अधिकारी, रिमोट सेंसिंग पदाधिकारी डॉ जय कुमार,युवा विशेषज्ञ डॉ पवन इक्का,एफजी मो अरमान खान, रोहित,बीएमसी व ग्रामीण मुजाहिद आलम, जीवछ कुमार विश्वास,दीपक कुमार सिंह, राजेश कुमार चौधरी, केदार...