पटना, मई 22 -- अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बिहार राज्य जैव विविधता पर्षद की ओर से शुक्रवार को अरण्य भवन में समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. राम चन्द्र प्रसाद, जबकि विशिष्ट अतिथि अपर मुख्य सचिव आनन्द किशोर थे। समारोह में 18 मई को जैव विविधता विषय पर पटना जू में आयोजित चित्रकारी, फोटोग्राफी एवं क्वीज प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया और विजेता प्रतिभागियों का अतिथियों के साथ फोटोग्राफी कराया गया। अतिथियों का स्वागत बिहार राज्य जैव विविधता पर्षद् के अध्यक्ष भारत ज्योति ने किया। यह भी पढ़ें- जैव विविधता संरक्षण के संदेश संग नैनीताल जू में हुई प्रतियोगिता बिहार राज्य जैव विविधता पर्षद् द्वारा तैयार की गयी 'वनों से बाहर भी वास करने...