जैव विविधता दिवस पर नवविवाहित जोड़े ने किया पौधारोपण
गिरडीह, मई 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। विश्व जैव विविधता दिवस पर विवाह को पर्यावरण से जोड़ते हुए सबका स्वयं सेवी संस्था और पंचवटी पहल ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर नवविवाहित जोड़ा नितिन कुमार वर्मा और विद्या भारती ने पौधे लगाकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की और समाज को सकारात्मक संदेश दिया। एक पौधा प्रेम का, एक संकल्प भविष्य का संदेश के साथ लोगों को जैव विविधता बचाने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जैसे पौधा बड़ा होकर छाया और फल देता है, वैसे ही प्रेम और जिम्मेदारी से भरा वैवाहिक जीवन समाज में खुशहाली लाता है। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और आनेवाली पीढ़ियों के लिए हरित वातावरण की जरूरत पर चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- वृक्ष मानव जीवन के आधार: डॉ. अजय ग्रामीणों, युवाओं और समाजसेवियों ने अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.