रांची, मई 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर बॉयोटेक्नोलॉजी और स्नातकोत्तर बॉटनी विभाग की ओर से शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विषय था 'वैश्विक प्रभाव के लिए स्थानीय स्तर पर कार्य करना'। इसमें 80 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और जैव विविधता संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान पोस्टर, मॉडल, कविता और नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्नातकोत्तर बॉयोटेक्नोलॉजी और बॉटनी विभाग के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने नाट्य मंचन, पोस्टर और बैनर के माध्यम से जैव विविधता संरक्षण की आवश्यकता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- पेड़-पौधों व जीव-जन्तुओं की सुरक्षा जरूरीमुख्य अतिथि के विचार मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक...