बहराइच, दिसम्बर 15 -- बाबागंज। श्री राम प्यारे इंटर कालेज के छात्रों ने सोमवार को ऐतिहासिक नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान का भ्रमण किया। छात्रों को वन्य जीवों, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई। छात्रों ने चिड़ियाघर में मौजूद बाघ, शेर, तेंदुआ, भालू, हाथी, हिरण, जिराफ के साथ-साथ रंग-बिरंगे पक्षियों ने छात्रों का विशेष आकर्षण बढ़ाया। चिड़ियाघर के अधिकारियों और गाइड ने बच्चों को पशुओं के रहन-सहन, भोजन, संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवास के बारे में बताते हुए वन्य जीव संरक्षण की आवश्यकता तथा जैव विविधता का संतुलन बिगड़ने से पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव की जानकारी कराई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.