रुद्रपुर, सितम्बर 28 -- पंतनगर। उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से पटवाडांगर, नैनीताल में आयोजित छठे जैव प्रौद्योगिकी सम्मेलन में गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की शोधार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पोस्टर प्रस्तुति में वैष्णवी रावत ने प्रथम और पूजा बरगली ने द्वितीय पुरस्कार हासिल किया। सम्मेलन 24 से 26 सितंबर तक जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान, नवाचार, विकास व वैश्विक सहभागिता विषय पर आयोजित हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...