गोरखपुर, अप्रैल 18 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन वनस्पति संरक्षण, संगरोध एवं संग्रह निदेशालय के तत्वाधान में गोरखपुर स्थित जैविक भवन में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रतिभागियों को जैव कीटनाशकों के उपयोग और उत्पादन की व्यावहारिक जानकारी दी गई। केंद्र के प्रभारी अधिकारी राहुल मिश्रा ने जैव कीटनाशकों और जैव कारकों के विश्लेषण पर विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षणार्थियों को विशेष रूप से ट्राइकोडर्मा और बेवरिया बेसियाना जैसे जैविक एजेंट्स के उपयोग और उनके महत्व की जानकारी दी गई। इस दौरान केंद्र के अधिकारी अवधेश कुमार, मनोज कुमार शुक्ला, रत्नेश कुमार मिश्रा, मोनल कुमार सिंह एवं श्वेता श्री भी उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- जनता महाविद्यालय में जैविक खेती पर दो दिवसीय प्रशिक्षण...