जैव उर्वरक जागरुकता शिविर में किसानों को दी जानकारी
मऊ, मई 17 -- नदवासराय, हिन्दुस्तान संवाद। बडरांव ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत भीरा में गुरूवार देर शाम को 'मेरा गांव मेरा गौरव' अभियान के तहत जैव उर्वरक आधारित जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को टिकाऊ खेती अपनाने और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के लिए जैव उर्वरकों के उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही 100 किसानों को नि:शुल्क जैव उर्वरक वितरित किया गया।
शिविर की जानकारी शिविर में एनबीएआईएम एवं आईसीएआर कुशमौर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.वी. मंगेश्वरन एवं डॉ.ज्योतिप्रकाश सिंह ने कहा कि जैव उर्वरक न केवल मिट्टी की गुणवत्ता सुधारते हैं, बल्कि फसल उत्पादन में भी वृद्धि करते हैं। उन्होंने बताया कि लाभकारी सूक्ष्मजीव नाइट्रोजन स्थिरीकरण व फॉस्फोरस को घुलनशील बनाकर पौधों को आवश्यक पोषक तत्व उपलब्ध कराते हैं। रासायनिक उर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.