बेगुसराय, जून 13 -- बीहट, निज संवाददाता। शारदीय (खरीफ) महाअभियान के तहत किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शनिवार को बरौनी प्रखंड परिसर स्थित ई कृषि भवन के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उदषाटन जिला कृषि विपणन अधिकारी अभय कुमार, अनुमंडल कृषि अधिकारी अरविंद कुमार, आत्मा के उप परियोजना निदेशक पीयूष कुमार, कृषि यंत्रीकरण के उपनिदेशक न्यूटन कुमार, प्रखंड प्रमुख अनीता देवी, बीडीओ अनुरंजन कुमार, प्रखंड कृषि अधिकारी आयुष सिंह समेत अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। किसानों को खरीफ योजना के साथ साथ खरीफ फसलों की खेती को लेकर जरूरी मार्गदर्शन किया गया। प्रखंड कृषि अधिकारी आयुष सिंह ने बताया कि कृषि चौपाल के जरिये किसानों को बेहतर खेती को लेकर जरूरी टिप्स दिये जाते हैं। यह भी पढ़ें- जैविक व प्राकृतिक खेती को लेकर...